टीकमगढ़: टीकमगढ़ तहसील: अतिथि शिक्षकों ने मांगों को लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
आजाद स्कूल शिक्षा अतिथि शिक्षक संघ, जिला टीकमगढ़ के तत्वावधान में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।