बकरा बाजार में रौनक, महंगाई से खरीदार परेशान। काली पूजा को लेकर बोकारो में बाजारों में रौनक है। सेक्टर 2C मैदान में बलि के लिए बकरों की खरीदारी जोरों पर है। विक्रेताओं का कहना है कि इस बार बाजार मंदा है, जबकि खरीदारों के अनुसार बकरों के दाम पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं।जहां पहले बकरा साढ़े चार हजार में मिलता था, अब कीमत 5 से 18 हजार रुपये तक पहुंच गई है।