बीना: भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, बीना रेलवे स्टेशन के यात्रियों को होगा फायदा
Bina, Sagar | Apr 26, 2026 यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा दो विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। ये दोनों विशेष गाड़ियाँ भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों इटारसी, भोपाल/रानी कमलापति एवं बीना से होकर संचालित होंगी, जिससे बीना रेलवे स्टेशन पर्यात्रियों को सुविधा मिलेगी।