राजगढ़: तपोभूमि केसानियां जोहड़ बना आस्था का केंद्र, 37वें दिन भी पांच धूणी तपस्या, 45 डिग्री तापमान में तप रहे हैं हर्ष गिरी जी
Rajgarh, Churu | Jun 6, 2026 हरियाणा सीमावर्ती भाकरा की तपोभूमि केसानियां जोहड में बाबा श्योपुरी जी महाराज धाम इन दिनों श्रद्धा,आस्था और आध्यात्मिक वातावरण का केंद्र बना हुआ है। यहां एक मई से महंत विकास गिरी जी महाराज, अलख आश्रम बहल के सानिध्य में उनके शिष्य बाबा हर्ष गिरी जी महाराज, साध्वी गोशिका गिरी जी,संत-महात्माओं एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में अग्निकुंड पांच धूणी तपस्या में लीन हैं।