मनेर: हल्दी छपरा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान चाचा और भतीजा हुआ घायल
Maner, Patna | Jun 30, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी छपरा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान चाचा और भतीजा घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु मनेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बच्चों की पहचान आकाश कुमार और उसके चाचा रवि कुमार के रूप में की गई है।