खगड़िया: मुफस्सिल पुलिस 216 लीटर कोडिनयुक्त कफ सीरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 216 लीटर कोडिनयुक्त कफ सोमवार को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वही उसके कब्जे से दो लग्जरी वाहन एवं मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एनएच-31 पर थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो लग्जरी वाहनों के