कटकमसांडी: हजारीबाग यूथ विंग की पहल पर दो महिलाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
हजारीबाग यूथ विंग की पहल पर शनिवार को प्रतीक्षा करण और प्रिया करण ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन और अध्यक्ष करण जायसवाल ने दोनों के इस कदम को समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।