भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में भक्ति और उल्लास के साथ निकली श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा
कुसमरा-मैनपुरी मार्ग स्थित एलाऊ चौराहे के समीप हनुमान मंदिर पर मंगलवार को ग्राम समाज के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।