राजगढ़: राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में राजगढ़ एसपी ने चोरी के मामले का किया खुलासा तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी के द्वारा शनिवार को शाम 4:00 करीब चोरी और नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि फरियादी राजेंद्र पाटीदार निवासी रोसला जागीर के खेत से अज्ञात आरोपी सोयाबीन लहसुन और इनवर्टर की बैटरी चुरा कर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गांव के ही सुमेर, और पुष्पा बाई व मोहन को गिरफ्तार किया है।