बांधवगढ़: तामन्नारा पंचायत भवन के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक को बचाने में बिजली के खंभे से टकराई कार, चालक बाल-बाल बचा
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तामन्नारा के पंचायत भवन के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी रामेश्वर सोनी अपने परिवार को बिरसिंहपुर पाली छोड़ने के बाद वापस बिलासपुर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने पर्याप्त साइड नहीं दी, जिससे कार सड़क किनारे लगे खम्बे से टकरा गई है।