मेड़ता: सातलावास के शनि धाम पर शनि जयंती के मौके पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए आयोजित ,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Merta, Nagaur | Jun 6, 2024 मेड़ता सिटी।शनि धाम सतलावास में भगवान शनि जयंती के अवसर पर जयंती उत्सव मनाया गया। इस दौरान शनि धाम में दर्शन हेतु भक्त श्रद्धालु का दिन भर तांता लगा रहा। भक्तो ने तेल,तेल आदि चढ़ाकर मन्नत मांगी।इस अवसर पर महंत अशोक नाथ के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। भगवान शनि देव की मूर्ति के समक्ष विशेष पूजा अर्चना की गई।