पाटी: जपं पाटी में निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलेक्टर व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, उन्नत खेती के लिए जागरूक किया।
Pati, Barwani | Jun 12, 2026 किसानों की आय में वृद्धि करने और कृषि को अधिक लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पाटी कार्यालय में खरीफ सीजन हेतु निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर जयति सिंह, व जनप्रतिनिधियों तथा सरपंचों की उपस्थिति में स्थानीय किसानों को खरीफ सीजन के उन्नत बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम में 236 किसानों को बीज दिए।