बेंगाबाद: झारखंड में 30 जून से शुरू हुई SIR प्रक्रिया को लेकर तेलोडीह उर्दू उच्च विद्यालय में विशेष बैठक आयोजित
झारखंड में 30 जून से शुरू हुई SIR प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को 12 बजे तेलोडीह उर्दू उच्च विद्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के वरीय अधिकारियों ने बीएलओ, बीएलए-2 एवं वॉलेंटियर्स को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण, सत्यापन एवं अद्यतन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।