मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में बालाजी एजेंसी से जुड़े सफाई कर्मियों को पिछले 5 माह से मानदेय नहीं मिला है। पिछले दिनों सिविल सर्जन और सुपरिंटेंडेंट को जानकारी देने के बाद भी उनके बीच भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में करीब 40 से 50 कर्मी कार्य बहिष्कार कर शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। उनकी हड़ताल से सफाई कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।