लोहरदगा: बस से गिरकर युवक घायल, बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर
लोहरदगा जूरिया आदिवासी मोहल्ला के समीप बीती रात एक दर्दनाक हादसे में रांची जिला के अंगड़ा थाना क्षेत्र के जोना गांव निवासी स्वर्गीय चमरा उरांव के पुत्र 30 वर्षीय कुलदीप उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह से बस से लौट रहे थे, तभी जूरिया सड़क पर अचानक बस से गिर पड़े, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गई।