गुना कोतवाली थाना पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा है। 8 दिसंबर को थाना प्रभारी ने बताया बीती रात को सूचना पर हड्डी मिल खाली मैदान में ₹30000 कीमत का 1 किलो 806 ग्राम अवैध गांजा बेचने आए गिर्राज रजक और गौरव सिकरवार को पकड़ा है। पूछताछ में दोनों ने सौरभ गोस्वामी से गंजा खरीदना बताया। तीनों पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर सौरभ गोस्वामी की तलाश जारी है।