आगर: दीपावली पर आगर जिले के किसानों को मिली 138 करोड़ रुपये की राहत राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर आगर जिले के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने रविवार दोपहर करीब 3 बजे तराना में आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 138 करोड़ रुपए की राहत राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित में लगातार कार्य कर रही है।