पिपरिया: पिपरिया थाना की पुलिस ने मोहनपुर गांव से महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
पिपरिया थाना की पुलिस ने मोहनपुर गांव में छापेमारी कर 2.5 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय गोपाल सहनी के पुत्र शराब तस्कर संजय सहनी को गिरफ्तार किया है. वह अपने घर के सामने शराब बेच रहा था. सोमवार अपराह्न 1:50 बजे पिपरिया थाना से शराब तस्कर को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पिपरिया थाना में कांड संख्या 58/26 दर्ज किया गया है.