मोदीनगर: खतौनी को लेकर गांव रघुनाथपुर खेड़ा निवासी व्यक्ति को 4 महीना से लगाने पड़ रहे मोदीनगर तहसील के चक्कर
पीड़ित लेखराज सिंह बुधवार को मोदीनगर तहसील पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया है कि करीब 18 साल पहले खसरा नंबर 407 उन्होंने जमीन ली थी। आधी जमीन के वह मालिक थे। उन्होंने जमीन का बैनामा कराया था। उन्हें 1/6 का मालिक बना दिया। इस समस्या को लेकर वह लगातार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।