जखनिया: होटल व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के पिता के बाद अब उसके 2 सगे भाई गिरफ्तार
गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में शहर कोतवाली पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है।