गोरखपुर: होलिका दहन की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन, एसएसपी ने लोगों को दी होली की शुभकामनाएं
होली से पूर्व होलिका दहन कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से जुटा हुआ है। गोरखपुर के एसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आज जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि वह होली त्यौहार को सौहार्दपूर्ण मनाएं। त्यौहार में किसी भी प्रकार का हुड़दंग ना करें।