बीना: आगासौद रोड पर दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नाराज़ परिजनों ने लगाया जाम
Bina, Sagar | Apr 22, 2026 38 वर्षीय रामगोपाल पिता राम भरोसे निवासी ग्राम बारधा जो कालू खेड़ी अपनी ससुराल शादी में गया था। और शादी से वापस लौट रहा था। तभी मंगलवार की रात सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 आरक्षक दीपू मौर्य एवं बिना थाने से जवान पहुंच गए। वही गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया।