बेगूसराय: वीरपुर पश्चिमी पंचायत में भोज खाने के दौरान 01 किशोर को लगी गोली, घायल निजी अस्पताल में भर्ती
वीरपुर पश्चिमी पंचायत में भोज खाने के दौरान 01 किशोर को गोली लग गई है. घायल अवस्था में उसका इलाज बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि बीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड-12 निवासी राकेश कुमार अपने मित्र के यहां भोज खाने के लिए गया था. इसी दौरान किसी ने उस पर गोली चला दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.