बेगूसराय: बरैठ गांव में मिट्टी लदे ट्रेक्टर ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, घटना स्थल पर हुई मौत, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
बेगूसराय में ट्रैक्टर से कुचलकर एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई. घटना जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बरैठ गांव की है. जहां सोमवार की सुबह मिट्टी से लदा ट्रैक्टर से कुचल कर 60 वर्षीय कजोमा देवी की मौत हो गयी. स्थिति इतनी भयावह थी कि उनका धर से सर अलग हो गया. वह कैथ पंचायत के बरैठ गांव निवासी शनिच्चर रजक की पत्नी थी. मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया.