बेगूसराय: 04 जून को होने वाले मतगणना को लेकर पुलिस बल ने नगर थाना से निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण वातावरण में होगी मतगणना
4 जून को बाजार समिति में होने वाले लोकसभा चुनाव मतगणना को लेकर रविवार देर शाम पुलिस वाल ने नगर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान नगर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज फ्लैग मार्च निकाला गया है. उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.