चतरा जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बहेरा पंचायत के खंधार गांव निवासी शहीद माइकल मिंज के परिजन बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं. शहीद के परिजनों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े किए हैं. उनकी बहू पुष्पा इक्का ने बताया कि माइकल मिंज 1971 भारत-पाक के युद्ध में शहीद हो गए थे. भारत सरकार द्वारा परिवार को 16 दिसंबर 1999 को सर्वोच्च बलिदान सम्मान से पुरस्कृत कि