बंशीधरनगर (नगर उंटारी): ईद-उल-फितर को लेकर गोसाइबाग ईदगाह में तैयारियां पूरी, शांति और भाईचारे का दिया गया संदेश
बंशीधर नगर में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोसाइबाग स्थित ईदगाह में इंतजामिया कमेटी के सदर पप्पू खलीफा उर्फ सुहेल आलम के नेतृत्व में साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट की गई है। जेसीबी मशीन से मैदान को समतल कर नमाजियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पप्पू खलीफा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नमाजियों की सुविधा का विशेष ध्