ऊंचाहार: छीटू सिंह का पुरवा सवैया हसन गांव के पास नीलगाय से टकराए बाइक सवार, दो घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के छीटू सिंह का पुरवा सवैया हसन गांव के पास रविवार की देर शाम, बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई, घटना में बाइक सवार जयानंद निवासी भागीपुर व धीरेंद्र निवासी किरवाहार मजरे सांवापुर नेवादा घायल हो गये।स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया।दोनों युवक आपस में दोस्त हैं जो एक बाइक से जा रहे थे।