डॉ. अंबेडकर नगर: महू पासी पुरा में रक्षा संपदा विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया ध्वस्त
महू में पासी पुरा इलाके में रक्षा संपदा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है जहां रक्षा संपदा विभाग द्वारा विभाग की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए जा रहे स्ट्रक्चर को शुक्रवार 2:00 बजे ध्वस्त कर दिया गया बताया गया है कि यह स्ट्रक्चर अवैध रूप से यहां पर निर्मित किया जा रहा था फिलहाल जेसीबी की मदद से इस ध्वस्त कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है