नागौर: विधानसभा सीट खींवसर में उप चुनाव के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को दस प्रत्याशियों ने दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया
Nagaur, Nagaur | Oct 25, 2024 विधानसभा सीट खींवसर में उप चुनाव को लेकर अंतिम दिन शुक्रवार को दस प्रत्याशियों ने दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया। वहीं, भाजपा, कांग्रेस व रालोपा के उम्मीदवारों ने जनसभा कर शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा के उम्मीदवार रेवंतराम डांगा के पक्ष में सीएम भजनलाल शर्मा सहित गजेंद्रसिंह शेखावत, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री गजेंेद्रसिंह खींवसर मोजूद रहे।