नागौर: सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने किया खींवसर क्षेत्र का दौरा, चुनावी सभा को किया संबोधित
Nagaur, Nagaur | Oct 25, 2024 नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा में भाग लिया और सभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रालोपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहा।