कर्वी: डीएम की अध्यक्षता में प्रधानों के विरुद्ध लंबित जांच निस्तारण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के विरुद्ध लंबित जांच प्रकरणों के निस्तारण आदि के संबंध में नामित जांच अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई ।जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों के विरुद्ध लंबित जांचों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनकी जांच पूर्ण हो गए हैं वह जांच आख्या प्रेषित करें