कर्वी: शिवरामपुर के इटखहरी के पास बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर गिरे, तीनों घायल होकर जिला अस्पताल रेफर
शिवरामपुर के इटखहरी के पास बुधवार की सुबह 8:30 बजे बाइक नियंत्रित होने पर बाइक सवार अवध नरेश ,रामबरन और शिवकरण निवासीगण परसौंजा पहाड़ी घायल हो गए। तीनों बाइक से एक साथ पहाड़ी से भरतकूप के भैंसौंधा जा रहे थे ,तभी यह हादसा हो गया। वही तीनों घायलों को शिवरामपुर से रेफर किए जाने पर परिजनों ने बुधवार की दोपहर 12:बजे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।