बूंदी: 'होम वोटिंग' के माध्यम से घर बैठे बुज़ुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान
Bundi, Bundi | Apr 15, 2024 निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल 'होम वोटिंग' के माध्यम से वह पहली बार घर बैठे अपने मत का प्रयोग कर खुशी महसूस कर रहे हैं। आज उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपना फर्ज़ निभाने के एहसास के साथ ये पल उनके जीवन में गौरवान्वित करने वाले पलों के रूप में दर्ज हो गए हैं, जिसे वो कभी भी भूल नहीं पाएंगे। जिले में 2024 में होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।