गुनौर: लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त एक अगस्त को मिलेंगे 250 रुपए पन्ना कलेक्टर ने साझा की जानकारी
Gunnor, Panna | Jul 23, 2024 पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने मंगलवार को प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त होगी।