गुनौर: जनवार के वन बीट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों व छात्र-छात्रों ने किया पौधरोपण
Gunnor, Panna | Jul 20, 2024 म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भावना साधौ के मुख्य आतिथ्य और वन मंडलाधिकारी उत्तर वन मंडल गर्वित गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान पौधों का रोपण किया गया