खरगोन। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे अमृत कंठ अभियान के तहत मंगलवार को पत्रकारों को सकोरे भेंट किए गए। अभियान के राकेश वर्मा ने बताया कि गर्मी और पानी की कमी से पक्षियों की जान जा रही है, इसलिए लोगों को जागरूक कर घरों और कार्यालयों में पानी रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक करीब 500 सकोरे वितरित किए जा चुके हैं।