कोरांव: जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद ने अयोध्या, रामपुर कला व सेमरिहा के बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संतरा देवी बिंद ने शनिवार को दोपहर से लेकर 3 बजे तक अयोध्या मंडल के कई विद्यालयों में पहुंचकर बूथवार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कितने कार्य हो गए हैं और कितने अवशेष हैं, इसकी भी जानकारी ली।हालांकि उन्होंने किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए यह भी अपील की।