शाजापुर: मक्सी में सड़क की दरार से हादसा, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, दो युवक घायल, एक इंदौर रेफर
शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों युवक शाजापुर निवासी हैं, जो मोबाइल खरीदने के लिए इंदौर गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे। मक्सी के पास सड़क के बीच बनी दरार में बाइक का पहिया फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई