जगाधरी: कीर्ति नगर में मकान की छत से गिरने पर व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की शुरू
कीर्ति नगर का रहने वाला तरनजीत सिंह अपने मकान में रात को ऊपर सोने के लिए गया था। अचानक वह बहार सड़क पर गिरा परिवार वालों ने आवाज सुनकर देखा तो उसे यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर के पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर कार्रवाई शुरू की है।