सबलगढ़: शहर में बूंद-बूंद पानी को तरसी जनता, महिलाओं का फूटा गुस्सा
सबलगढ़ में भीषण गर्मी के बीच जल संकट को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जनहित सत्याग्रह स्थल पर पहुंचीं महिलाओं ने नगरपालिका पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। वार्ड-2 पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एवं फोन के द्वारा पाइप लाइन लीकेज व पानी सप्लाई व्यवस्था तुरंत सुधार करने को कहा है