सोहागपुर: गुड फ्राइडे को लेकर ईसाई समुदाय द्वारा नगर में निकाली गई रैली, सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद
शहडोल शुक्रवार को लगभग 3:00 बजे ईसाई समुदाय के द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर रैली निकाली गई है, बता दे की गुड फ्राइडे को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा यह रैली रेलवे कॉलोनी स्थित चर्च से निकल गई है,रैली नगर के इंदिरा चौक गांधी चौक होते हुए विभिन्न स्थानों पर गई है,इस दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मौजूद रही है।