मथुरा: दुल्हन के हाथों की मेहंदी नहीं छूटी, शादी के महज दो महीने बाद पति की हुई मौत एक्सीडेंट में
यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी साली की शादी में शामिल होने जा रहा था और उसकी पत्नी शादी वाले घर में अपने पति का इंतजार कर रही थी यह मंजर मथुरा के नेशनल हाईवे के कोसी कोटवन इलाके का है,जहां खून से सनी यह बाइक उस तबाही की गवाह है जिसने एक नई-नवेली दुल्हन का सिंदूर पोंछ दिया।