गोपालगंज: बंजरिया के पास उत्पाद विभाग की टीम ने कार से 435 पीस शराब बरामद की, कार ज़ब्त
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक कर से 435 पीस शराब बरामद किया है। वहीं मौके से उत्पाद विभाग की टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने शुक्रवार की शाम 5:00 बजे दी है।