पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गड्ढे में गिरने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jul 14, 2026
पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा–मंझेली मार्ग स्थित रानीपतरा बस्ती काली मंदिर के समीप कल्वर्ट के पास एक हादसे में 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान रायपुर निवासी 42 वर्षीय वीरेंद्र महाल्दार के रूप में हुई है. घटना के बाद मुफसिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.