भीकनगांव: पुलिस आरक्षक का शव सड़क किनारे मिला, शराब के नशे में मौत की आशंका, शुक्रवार रात से थे लापता
खरगोन के खंडवा रोड स्थित गोपालपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पुलिस आरक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रवि कन्नौजे के रूप में हुई है, जो डीआरपी लाइन में पदस्थ थे। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह अत्यधिक शराब का सेवन मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे की है