होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम मे झमाझम बारिश के साथ हुई सावन माह की शुरुआत देर रात 44.8MM वर्षा हुई दर्ज,अगले दो दिन तेज बारिश का अनुमान
सावन माह की शुरुआत गुरुवार रात नर्मदापुरम में झमाझम बारिश के साथ हुई।नर्मदापुरम में रात में एक घंटे तक बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश हुई, सुबह 8.30 बजे कुल 44.8 मिमी बारिश दर्ज की है। देर रात हुई बारिश से लोगों को उमस और भरी गर्मी से राहत मिली। जबकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना जताई है। वही अभी भी कम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी।