अररिया: गैयारी में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला हुई घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 21, 2024 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या 10 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला गैयारी वार्ड संख्या 10 निवासी टीपू यादव की पत्नी गीता देवी बताई जा रही है।