अररिया: जाबुन घाट के समीप सत्संग में पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, घायल का इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 21, 2024 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के जाबुन घाट के समीप सत्संग में पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से घायल को रेफरल अस्पताल रानीगंज लाया गया, जहां चिकित्सक के द्वारा घायल बुजुर्ग व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बुजुर्ग व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया।