अररिया: बटराहा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, 3 लोग हुए घायल
Araria, Araria | Mar 21, 2024 कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के बटराहा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।